CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रायपुर। दीपावली का त्योहार भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन नकली खाद्य पदार्थों की आवक पर रोक नहीं लग रही है। इसी कड़ी में रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। यह खेप मध्य प्रदेश के भोपाल से ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंची थी। विभाग ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही खेप के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मिला पनीर संदिग्ध है। जब्त खेप में 150 […]



