मथुरा नाव हादसा: यमुना में 20 मोटरबोट के साथ फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन, 7 श्रद्धालु लापता; राहत-बचाव जारी
मथुरा। यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलटी मोटरबोट में सवार श्रद्धालुओं में से अब भी सात लोगों का कोई पता नहीं चल सका है। रात करीब एक बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकने के बाद शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे से एक बार फिर सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगभग 20 मोटरबोट के साथ यमुना में उतरीं और करीब 10 किलोमीटर के दायरे में लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। लगातार जारी सर्च ऑपरेशन प्रशासन के अनुसार, लापता श्रद्धालुओं की संख्या […]



