महंत कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवम भारतीय विरासत के सहसंबंध पर हुई संगोष्ठी
रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय गांधी चौक रायपुर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वाधान मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय संस्कृति एवं विरासत में अंतर संबंध पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पंकज तिवारी संयुक्त महामंत्री भारतीय शिक्षण मंडल,ए के श्रीवास्तव प्रोफेसर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं डॉ अंबर व्यास प्रांतीय मंत्री भारतीय शिक्षा मंडल तथा डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन में विषय पर बात रखते हुए मुख्य वक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भारतीय संस्कृति और विरासत के तत्वों से पोषित करने की आवश्यकता है. तभी राष्ट्रीय शिक्षा […]



