Abhanpur Accident: महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पुल से नीचे गिरा युवक; मौत, एक गंभीर
अभनपुर। गोबरा नवापारा के महानदी पुल पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। राजिम से नवापारा की ओर जा रही बाइक को पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक उछलकर अलग-अलग जगह जा गिरे। इनमें एक युवक पुल से नीचे गिर गया, जबकि दूसरा पुल पर ही जा गिरा। हादसे में पुल से नीचे गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। राजिम से नवापारा आ रहे थे दोनों युवक जानकारी के अनुसार, राजिम निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू शर्मा और सुनील जैन बाइक […]



