Raipur Fire: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, चौथी मंजिल पर धू-धूकर जला फर्नीचर; दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में रविवार दोपहर महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित होम डेकोरेशन शॉप में आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। आग की लपटें देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चौथी मंजिल पर लगी आग, फर्नीचर जलकर खाक जानकारी के मुताबिक, आग देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पंडरी इलाके में स्थित महालक्ष्मी मार्केट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी। यहां होम डेकोरेशन से जुड़ा सामान और फर्नीचर रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से काफी सामान जलकर राख हो गया है। शुरुआती तौर […]