CG Big News : महासमुंद जिला जेल में बड़ी सेंधमारी, कंबल के सहारे दीवार फांदकर 4 कैदी फरार

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। सोमवार तड़के करीब 4 बजे चार कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार कैदियों में तीन NDPS एक्ट के आरोपी हैं, जबकि एक चोरी के मामले में जेल में बंद था। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी ने की है। कैदियों के फरार होने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, फरार होने वाले कैदियों की पहचान धरमवीर, लीलाधर, राजेंद्र और पंचराम के रूप में हुई है। इनमें धरमवीर, लीलाधर और राजेंद्र पर नशे के कारोबार से जुड़े होने के आरोप में NDPS […]