महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: 16 चक्का ट्रक में पीछे से घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ओडिशा के संबलपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार कार बावनकेरा चौक के पास 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पटेवा थाना क्षेत्र की है। शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में पांच लोग सवार थे, जो ओडिशा के संबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-53 […]