CG Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, धूप-उमस ने बढ़ाई परेशानी, बुधवार से फिर रफ्तार पकड़ सकती है बारिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधियां फिलहाल धीमी हो गई हैं। सोमवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन धूप निकलने के कारण दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को भी मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, जबकि बुधवार से प्रदेश में बारिश का दौर फिर तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। अगले दो दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में प्रदेश के […]



