CG Weather Today: मानसून की विदाई के बाद फिर बदला मौसम, रायपुर में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि; आज भी छाए रहेंगे बादल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के महज तीन दिन बाद राजधानी रायपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। बुधवार दोपहर बाद कई इलाकों में आसमान में बादल घिर आए और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। 34 डिग्री तक पहुंचा तापमान, फिर अचानक बदला मौसम मौसम में बदलाव से पहले रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवाओं के […]