स्नैपचैट पर दोस्ती कर युवती ने बिछाया हनी ट्रैप का जाल, मिलने पहुंचे युवक को चाकू की नोक पर लूटा; 6 गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना और फिर चाकू की नोक पर लूटपाट करना एक गिरोह को भारी पड़ गया। जांजगीर-चांपा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। स्नैपचैट पर हुई दोस्ती, मिलने के बहाने चांपा बुलाया पुलिस के अनुसार, रायगढ़ जिले के रहने वाले प्रार्थी मनीष वर्मा की पहचान स्नैपचैट के जरिए रायगढ़ क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। दोनों के […]



