Big News : PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, खुद को PMO अधिकारी बताने वाला युवक हिरासत में; अंगरक्षक के पास मिली बंदूक
मुंबई। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक के पास से बंदूक बरामद होने की बात सामने आई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मामला बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) का है। यहां एक 24 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया, जो कथित तौर पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था। साथ मौजूद था बॉडीगार्ड, पास में थी बंदूक पुलिस के अनुसार, युवक के साथ एक अंगरक्षक भी मौजूद था। तलाशी के दौरान उसके पास से बंदूक बरामद […]



