हिमाचल में अफसरों की फौज घटाएगी सुक्खू सरकार, IAS कैडर 153 से घटकर 130 और IFS 118 से 83 होगा
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक खर्च कम करने और अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए IAS, IPS और IFS कैडर में कटौती का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने कैडर कम करने के लिए केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक IAS कैडर 153 से घटाकर 130 और IFS कैडर 118 से घटाकर 83 किया जाएगा। वहीं IPS कैडर में भी कटौती प्रस्तावित है। ‘अफसरों की फौज की जरूरत नहीं’ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अधिकारियों की बड़ी फौज की जरूरत नहीं है। सरकार में उतने ही अधिकारी होने चाहिए, जितने प्रभावी ढंग से योजनाओं […]



