भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली रेफर, मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज
झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क हादसे में हुए थे घायल, डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर; पैर और कमर में आई चोट रायपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क हादसे में घायल हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को बेहतर उपचार के लिए गुरुवार सुबह झांसी से दिल्ली रेफर किया गया। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, किरण सिंह देव की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोटें आई हैं। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बागेश्वर धाम […]



