यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से यातायात ठप, स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा

  ० लगातार बारिश से कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर गिरे, सड़क खोलने का काम जारी; नदी का पानी होटलों की पहली मंजिल तक पहुंचा उत्तरकाशी। यमुनोत्री घाटी में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे शुक्रवार तड़के से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भूस्खलन के बाद सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर जमा हो गए हैं। हाईवे को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी निर्माण एजेंसी की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए […]