अमेरिका में एयरलाइन संकट जारी, रविवार देर रात तक सामान्य नहीं होंगी उड़ानें; राउटर की खराबी से 20 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित
एफएए के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी से देशभर में हवाई यातायात ठप हुआ। पुराने नेटवर्क को फाइबर ऑप्टिक प्रणाली में बदलने के दौरान राउटर में खराबी की आशंका, जांच जारी। इंटरनेशनल न्यूज़ .अमेरिका में हवाई यातायात का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के एयर ट्रैफिक कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि बड़ी संख्या में फ्लाइट्स में देरी हुई। एफएए प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने शनिवार को कहा कि रविवार देर रात तक भी उड़ान सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने की संभावना कम है। एजेंसी फिलहाल तकनीकी खामियों को दूर करने और परिचालन को स्थिर करने […]


