Kolkata Fire: राइटर्स बिल्डिंग के पीछे बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियां मौके पर

  कोलकाता। महानगर के बेहद व्यस्त डलहौजी इलाके में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के ठीक पीछे स्थित लायंस रेंज इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत की ऊपरी मंजिलों से आग की ऊंची लपटें और घना काला धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। ऊपरी मंजिलों से उठने लगीं आग की लपटें स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार देर रात इमारत की ऊपरी मंजिलों से अचानक आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग […]