Jharkhand Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत; रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। कुजू ओपी क्षेत्र के NH-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पैंकी गांव के पास स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक, बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र स्थित जंघारो गांव का एक परिवार स्कॉर्पियो (BR 21P 6331) से झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में […]



