छत्तीसगढ़ शराब और मैनपावर घोटाले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत, रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को मिली जमानत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मैनपावर घोटाले से जुड़े मामलों में दो आरोपियों को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और आबकारी विभाग के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, रामगोपाल अग्रवाल को अन्य मामलों में अभी जेल में ही रहना होगा। रामगोपाल को शराब घोटाले में मिली जमानत शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। हालांकि, कोल और चावल घोटाले से जुड़े मामलों में उन्हें अभी राहत नहीं मिली है। इन मामलों के चलते उनकी जेल से रिहाई फिलहाल संभव नहीं होगी। 95 दिन बाद अरुणपति त्रिपाठी को […]



