#प्रदेश

अग्निवीरों को चार साल बाद मिलेगी दो साल की अतिरिक्त सैन्य सेवा, CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी के फैसले का किया स्वागत

Advertisement Carousel

 

रायपुर। अग्निवीरों के लिए सैन्य सेवा की अवधि बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चार साल की प्रारंभिक सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को दो वर्ष के अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ का अवसर देने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवाओं को राष्ट्रसेवा जारी रखने के साथ सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस फैसले के तहत अग्निवीरों को चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद दो साल तक और देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीर नियमित सैन्य सेवा में भी शामिल हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अग्निवीरों के अनुभव, कौशल और सामर्थ्य का राष्ट्रहित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। साथ ही देश की रक्षा व्यवस्था को अनुभवी और प्रशिक्षित युवाओं की क्षमताओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित युवाओं का मनोबल बढ़ाएगी।