रायगढ़ में डॉक्टर से 34 लाख की साइबर ठगी का खुलासा: इंदौर के कॉल सेंटर पर पुलिस की दबिश, 3 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार

रायगढ़। शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर रायगढ़ के एक डॉक्टर से 34 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले की जांच करते हुए रायगढ़ पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर में दबिश देकर तीन युवतियों और दो युवकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में दो अलग-अलग साइबर अपराधों में आरोपियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर बैंक खातों, संदिग्ध लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में दूसरे राज्यों में भी दबिश दी जा रही […]