CG News: रायपुर और दुर्ग में ED की दबिश, सुबह-सुबह एक्शन से मचा हड़कंप; रवि नगर के सुशील विला में जांच जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर से हलचल तेज हो गई। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में ईडी की टीम पहुंची और घर के भीतर जांच-पड़ताल शुरू की। कार्रवाई के दौरान परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। रायपुर के साथ दुर्ग में भी ईडी की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। हालांकि, दोनों जगहों पर जांच किस मामले में की जा रही है और किन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। रायपुर के रवि नगर स्थित सुशील विला में जांच जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ईडी के […]