रायपुर की MG रोड चौपाटी पर पुलिस-नगर निगम का शिकंजा, रात 9 से 1 बजे तक ही मिलेगी दुकान लगाने की अनुमति
रायपुर। राजधानी के एमजी रोड स्थित चौपाटी में अब मनमानी नहीं चलेगी। अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क पर अतिक्रमण और गंदगी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यातायात पुलिस और नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। चौपाटी संचालकों के लिए संचालन का समय तय करने के साथ साफ-सफाई और पार्किंग की जिम्मेदारी भी निर्धारित कर दी गई है। नए निर्देशों के मुताबिक, चौपाटियां रात 9 बजे से रात 1 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई के साथ चौपाटी बंद कराने तक की चेतावनी दी गई है। रात 9 से 1 बजे तक ही संचालित होंगी चौपाटियां दरअसल, एमजी रोड चौपाटी […]



