रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में लापरवाही पर 5 पंजीकृत इंजीनियर एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट

  रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन) प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने लापरवाही और तकनीकी त्रुटियों के मामलों में 5 पंजीकृत इंजीनियरों को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट (निलंबित) करने के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम के अनुसार भवन अनुज्ञा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि संबंधित इंजीनियरों ने बीपीएमएस (बिल्डिंग परमिशन मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अधूरे जमा किए और बार-बार तकनीकी त्रुटियां कीं। इसके चलते आवेदन लगातार री-असाइन होते रहे और निर्धारित समय सीमा में भवन अनुज्ञा प्रकरणों का निराकरण नहीं हो सका। इन अनियमितताओं को […]

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों के बीच अतिरिक्त प्रभार का वितरण किया है। इस संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को उनके वर्तमान कार्यों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त तथा जोन क्रमांक-2 के चेक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके मौजूदा दायित्वों के […]

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में हुआ जमकर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष से हटाए जाने पर संदीप साहू का वॉक आउट,कांग्रेस ने दी सफाई

रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में मंगलवार को हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष पद से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने सभा से वॉकआउट कर दिया,वहीं इस पूरे मामले पर नए नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सफाई दी है। आकाश तिवारी ने कहा कि संदीप साहू का विरोध उनके चयन का नहीं, बल्कि निगम के संचालन को लेकर था। इस बीच महापौर मीनल चौबे ने कांग्रेस संगठन पर ही नेता प्रतिपक्ष चयन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।सामान्य सभा की कार्यवाही के दौरान संदीप साहू ने अध्यक्ष सूर्यकांत राठौर के सामने यह सवाल उठाया कि आखिर उन्हें बिना जानकारी और चर्चा […]

Breaking : रायपुर नगर निगम के सात में से पांच कांग्रेस पार्षदों ने दिया इस्तीफा,नेता प्रतिपक्ष मामले में और कमजोर हुआ विपक्ष

  रायपुर। रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब कांग्रेस के सात में से पांच पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार संदीप साहू समेत 5 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। संदीप साहू के साथ रोनिका प्रकाश, दीप मनीराम साहू, रेणु जयंत साहू और जयश्री नायक के इस्तीफा देने की सूचना मिली है। मालूम हो की संदीप साहू को हटाकर PCC अध्यक्ष ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया था, लेकिन रायपुर निगम संदीप साहू को ही नेता प्रतिपक्ष मानता है। नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने पर साहू समाज के लोगों ने इसके खिलाफ खूब प्रदर्शन […]