रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में लापरवाही पर 5 पंजीकृत इंजीनियर एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन) प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने लापरवाही और तकनीकी त्रुटियों के मामलों में 5 पंजीकृत इंजीनियरों को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट (निलंबित) करने के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम के अनुसार भवन अनुज्ञा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि संबंधित इंजीनियरों ने बीपीएमएस (बिल्डिंग परमिशन मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अधूरे जमा किए और बार-बार तकनीकी त्रुटियां कीं। इसके चलते आवेदन लगातार री-असाइन होते रहे और निर्धारित समय सीमा में भवन अनुज्ञा प्रकरणों का निराकरण नहीं हो सका। इन अनियमितताओं को […]



