रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों के बीच अतिरिक्त प्रभार का वितरण किया है। इस संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को उनके वर्तमान कार्यों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त तथा जोन क्रमांक-2 के चेक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके मौजूदा दायित्वों के […]