रायपुर पश्चिम में तिरंगे का महासैलाब, हजारों लोगों ने निकाली विराट तिरंगा यात्रा

  ० भारत माता चौक पर 51 पंडितों ने की भव्य आरती, देशभक्ति गीतों से गूंजा पूरा इलाका रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर पश्चिम राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा, सिर पर केसरिया साफा और भारत माता के जयघोष से शहर की सड़कें देशभक्ति से सराबोर हो गईं। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा तात्यापारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, रामनगर अंडर ब्रिज, कर्मा चौक, […]