CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई तेज, रायपुर में आज खिलेगी धूप; 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर को रायपुर में आसमान साफ रहने और दिन में गर्मी महसूस होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश थमने के बाद राजधानीवासियों को दिन के समय गर्मी का सामना करना […]



