CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई तेज, रायपुर में आज खिलेगी धूप; 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर को रायपुर में आसमान साफ रहने और दिन में गर्मी महसूस होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश थमने के बाद राजधानीवासियों को दिन के समय गर्मी का सामना करना […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई तेज, दिन में चटख धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक; जानें रायपुर का मौसम

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है और अगले 2-3 दिनों में कुछ और इलाकों से इसकी वापसी के लिए मौसम अनुकूल रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसके चलते अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से ठंडक बढ़ने के संकेत हैं। रायपुर में आज साफ रहेगा आसमान मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर में 5 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, बारिश में आएगी कमी; अब तक सामान्य से 5.6% ज्यादा बरसा पानी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे वापसी की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के 26 सितंबर के अपडेट के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कमजोर पड़ रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन अब आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। प्रदेश में सामान्य से 5.6 फीसदी ज्यादा बारिश एक जून से 26 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कुल 1150.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 1089.6 मिमी है। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से 5.6 फीसदी अधिक […]