CG News: रायपुर में नवजातों की खरीद-फरोख्त पर सरकार का बड़ा एक्शन, अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द; डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज होगी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा होने के बाद सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। इस मामले में दिवाकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब राज्य सरकार अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही मामले में शामिल डॉक्टरों की डिग्री फ्रीज करने की कार्रवाई करेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान सरकार के अगले कदमों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस गंभीर मामले में दोषियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी, जिसे उनकी पीढ़ियां भी याद रखेंगी। अस्पताल का लाइसेंस कैंसल किया जाएगा और प्रकरण […]