CG Health Alert: छत्तीसगढ़ में कोरोना की फिर एंट्री, रायपुर-राजनांदगांव में मिले मरीज; स्वाइन फ्लू के 37 केस एक्टिव

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। एक मरीज का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि दूसरे मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में पहले से ही स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दोनों संक्रमित मरीजों की निगरानी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल जांच कराने की अपील की है। संपर्क में आए लोगों […]