Delhi News: रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच का पुतला, दिल्ली की रामलीला समिति का अनोखा फैसला
नई दिल्ली। दिल्ली की एक रामलीला में इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। पीतमपुरा में रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव रामलीला समिति ने यह फैसला लिया है। समिति के मुताबिक, कॉकरोच का पुतला गंदगी का प्रतीक होगा और इसके जरिए स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। स्वच्छता अभियान से जोड़कर देखा जा रहा आयोजन श्री केशव रामलीला समिति के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल ने कहा कि कॉकरोच का पुतला जलाने का फैसला राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं है। इसका उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत के पारंपरिक संदेश के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना […]



