बस्तर में नक्सल-मुक्त अभियान की कवरेज पर डॉ. सोमेश कुमार पटेल को राष्ट्रीय सम्मान

  नई दिल्ली। लोक सेवा प्रसारक ‘प्रसार भारती’ के डीडी न्यूज़ और डीडी इंडिया के वरिष्ठ संवाददाता डॉ. सोमेश कुमार पटेल को बस्तर में नक्सल-मुक्त अभियान पर उनकी विशेष, जमीनी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिष्ठित Samachar4Media पत्रकारिता 40 अंडर 40 अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार उत्कृष्ट, विश्वसनीय और जनहित आधारित पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश के चुनिंदा युवा पत्रकारों को दिया जाता है। डॉ. पटेल को बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से की गई निष्पक्ष, शोधपरक और जमीनी […]