Durg News: हाईकोर्ट से राहत के बाद ज्वाइनिंग देने पहुंचे पूर्व कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने लौटाया

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलसचिव पद को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को विश्वविद्यालय में ज्वाइनिंग देने पहुंचे, लेकिन शासन स्तर से कोई नया आदेश नहीं होने का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया। हालांकि, ज्वाइनिंग नहीं मिलने के बावजूद डॉ. कुलदीप घंटों तक विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद रहे। ज्वाइनिंग को लेकर विश्वविद्यालय में रही हलचल डॉ. भूपेंद्र कुलदीप के विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद परिसर में काफी हलचल रही। स्टाफ के सदस्य पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान एक दिलचस्प पहलू यह भी सामने आया […]