वेनेजुएला में भूकंप का कहर: एक मिनट में दो बड़े झटकों से दहला देश, 162 मौतें, 971 घायल
काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। महज एक मिनट के अंतराल में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने राजधानी काराकास समेत कई इलाकों को हिला दिया। ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस आपदा में 162 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 971 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक पहला भूकंप काराकास से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में आया, जिसके तुरंत बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। भूकंप के कारण कई इमारतें और मकान ढह गए, जिससे बड़ी संख्या […]



