Raipur News: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा रायपुर, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस की साइकिल-बाइक रैली

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में साइकिल और बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग उठाई। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाकर चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। गांधी प्रतिमा से शुरू हुई रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस रैली की शुरुआत आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा से हुई। रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में निकली रैली शहर के विभिन्न इलाकों से […]