Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाले में आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW के पूरक चालान में नाम आने के बाद कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 14 अक्टूबर को रायपुर की विशेष अदालत में मामले में पूरक चालान पेश किया था, जिसमें आशीष श्रीवास्तव का नाम शामिल है। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। 14 अक्टूबर से प्रभावी माना जाएगा निलंबन आबकारी विभाग ने शनिवार, 17 अक्टूबर को आशीष श्रीवास्तव के निलंबन का औपचारिक आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, निलंबन 14 अक्टूबर से ही प्रभावी माना जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान […]