शारदीय नवरात्रि 2026: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें किस वाहन से होगी विदाई
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आती हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ मां की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर-परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का वाहन अलग-अलग होता है। मां का वाहन नवरात्रि की शुरुआत और समापन के दिन के […]



