रायपुर में 5 लोगों की मौत का खुलासा: सट्टे में 70 लाख का लेनदेन, पिता ने पत्नी और 3 बच्चों को दिया था जहर
रायपुर। राजधानी रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में करीब सात महीने बाद जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। विशेष जांच दल (SIT) की पड़ताल में सामने आया है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों को कीटनाशक देकर उनकी हत्या की थी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने अब साजिद अली के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। सट्टे के कारोबार में घाटा, पांच साल में 70 लाख का लेनदेन SIT की जांच में सामने आया कि साजिद अली सट्टे के कारोबार से जुड़ा था। वह गोलबाजार […]



