Delhi News: BRICS समिट के चलते 11 सितंबर को सरकारी दफ्तर बंद, दिल्ली में हाई अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी रहेगी छुट्टी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को देखते हुए 11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। 11 से 13 सितंबर तक चलेगा बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन 18वां BRICS लीडर्स समिट 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान BRICS बिजनेस फोरम समेत कई अहम बैठकें होंगी। समिट में BRICS सदस्य […]



