रायपुर कलेक्टोरेट में फांसी पर लटका मिला चौकीदार का शव, सुबह परिसर में मचा हड़कंप; कर्ज के दबाव की आशंका
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह कलेक्टोरेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीढ़ियों के पास एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जांच में मृतक की पहचान कलेक्टोरेट में चौकीदार के पद पर कार्यरत दिनेश पटेल के रूप में हुई है। 20 लाख रुपये से अधिक कर्ज की चर्चा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिनेश पटेल पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कर्ज और लोन के दबाव के कारण वह परेशान थे। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक […]



