सुयश हॉस्पिटल में नियमित रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी शुरू
रायपुर। सुयश हॉस्पिटल, रायपुर में अब नियमित रूप से रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल में यह सर्जरी प्रशिक्षित रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट टीम द्वारा आधुनिक तकनीक से की जा रही है। इसके लिए अस्पताल में मेड-इन-इंडिया मेरिल रोबोटिक सिस्टम और आधुनिक ओपुलेंट गोल्ड नी इम्प्लांट का उपयोग किया जा रहा है। अस्पताल में सफलतापूर्वक कई रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की जा चुकी हैं और अब यह सुविधा नियमित रूप से मरीजों के लिए उपलब्ध है। हर कार्यदिवस उपलब्ध रहेगी सर्जरी की सुविधा सुयश हॉस्पिटल की खासियत यह है कि यहां रोबोटिक सर्जरी के लिए किसी विशेष दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। […]



