सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल शिफ्ट, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने की मुलाकात

  गुरुग्राम। पर्यावरण कार्यकर्ता और सामाजिक एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम करीब 7:30 बजे एंबुलेंस से वांगचुक को मेदांता लाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में आईसीयू में भर्ती किया गया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुआ स्थानांतरण दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें उनकी पसंद […]