Lakhimpur Kheri News: स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली; बच्चों के सामने हुई वारदात
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक स्कूल परिसर में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल में एक युवक ने शिक्षिका को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय स्कूल में बच्चे मौजूद थे, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्लासरूम के बाहर शिक्षिका को मारी गोली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी स्कूल परिसर में पहुंचा और पहली मंजिल पर गया। यहां क्लासरूम के बाहर उसकी शिक्षिका निशात फातिमा से कहासुनी हुई। […]



