हरतालिका तीज 2026: व्रत में भूलकर भी न करें ये काम, जानें क्या करना माना जाता है शुभ
हरतालिका तीज का व्रत इस बार 14 सितंबर, सोमवार को रखा जाएगा। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना से व्रत रखती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत बेहद कठिन माना जाता है। कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात्रि जागरण कर भगवान शिव-पार्वती का ध्यान करती हैं। मान्यता है कि व्रत के नियमों का पालन करने से पूजा का शुभ फल प्राप्त होता […]



