हिमाचल में दर्दनाक बस हादसा: चंबा में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, कई घायल

  चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अब तक आठ यात्रियों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि निजी बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। पुलिस ने संभाला मोर्चा चंबा के पुलिस […]