शादी से लौट रहे मेहमानों की पिकअप दो ट्रकों के बीच फंसी, 13 की मौत; हाईवे पर मची चीख-पुकार

  ० यू-टर्न लेते समय पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरी लेन में पहुंची पिकअप को सामने से आ रहे ट्रक ने भी रौंदा इंटरनेशनल न्यूज़। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हाईवे पर यू-टर्न लेते समय पिकअप वाहन पहले पीछे से आए ट्रक की चपेट में आया और फिर दूसरी लेन में पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कैसे हुआ हादसा? स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंदांग स्यारिफ हिदायत के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर जावा […]

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी यात्री गाड़ी, ताशा पार्टी के 7 सदस्यों की मौत

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि यात्री वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी गांव के पास रामगढ़-बोकारो मार्ग पर रात करीब 12 बजे हुई। एक यात्री वाहन की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। वाहन में सवार सभी लोग ताशा पार्टी के सदस्य थे और किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार सात लोगों की मौके पर […]

खूनी बुधवार: बक्सर मार्ग पर डंपर ने बोलेरो को कुचला, मुंडन की खुशियां बनी मातम—6 की मौत, कई गंभीर

  बक्सर। बिहार-बक्सर मार्ग पर बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को मातम में बदल दिया। मां चंडिका के दरबार में 3 वर्षीय मासूम शुभ का मुंडन संस्कार कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। मंगल गीतों की जगह गूंजीं चीखें पठई गांव निवासी मालती अपने बेटे शुभ का मुंडन कराकर परिजनों के साथ खुशी-खुशी घर लौट रही थीं। मंदिर में ढोल-नगाड़ों और मंगल गीतों के बीच उत्सव मनाया गया था, लेकिन कीरतपुर गांव के पास यह खुशी अचानक त्रासदी में बदल गई। तेज रफ्तार […]

CG Accident : कोंडागांव में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

कोंडागांव। कोंडागांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक और माजदा वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि माजदा में सवार मजदूर गाड़ी में ही फंस गए। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची फरसगांव पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। […]

Accident : कुरनूल में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी की भिड़ंत में 8 श्रद्धालुओं की मौत

अमरावती।आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ तीर्थयात्रियों की जान चली गई। यह हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलकलदोना इलाके के पास हुआ, जहां बोलेरो और लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। मौके पर पांच की मौत, तीन ने अस्पताल में तोड़ा दम अधिकारियों के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायलों ने […]