CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें कब होगा आखिरी पेपर

सीबीएसई ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, 10वीं की परीक्षा 9 मार्च और 12वीं की 9 अप्रैल तक चलेगी; प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद अब छात्र अपने विषयों के अनुसार पढ़ाई की रणनीति तैयार कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों के साथ […]