CGPSC Chairman Appointment: अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 14 दिसंबर तक मांगी प्रगति रिपोर्ट; 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू अटके

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने राज्य शासन और आयोग को नोटिस जारी कर 14 दिसंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट करने और विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि नियुक्ति में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर कठोर कदम उठाए जा सकते हैं। नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में, फिर भी अटका मामला सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से अदालत को बताया गया कि CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया […]