50,228 मामलों का निपटारा कर विदा हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, बोले- न्यायिक संस्थाओं की साख सबसे अहम
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में माहौल भावुक हो गया। अपने संबोधन में उन्होंने न्यायपालिका की भूमिका, संस्थाओं की गरिमा और परिवार के सहयोग को याद किया। ‘अदालत आम आदमी की उम्मीद का मंदिर’ विदाई समारोह में चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि अदालतें केवल ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं हैं, बल्कि आम आदमी की उम्मीद और न्याय का पवित्र मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति और पद अस्थायी हो सकते हैं, लेकिन न्यायिक संस्थाएं स्थायी होती हैं।उन्होंने न्यायपालिका की निष्पक्षता, विश्वसनीयता और साख को बनाए रखने की आवश्यकता पर […]



