कवर्धा में सराफा व्यापारी से लूट का खुलासा, 48 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार; 11.9 किलो चांदी के जेवर बरामद, 2 फरार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में हुई इस लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक और 1500 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मंदिर घाटी के पास व्यापारी को रोककर की थी लूट पुलिस के मुताबिक, घटना 27 अक्टूबर की है। पांडातराई निवासी सराफा […]